आकाशीय बिजली की चपेट से मरनेवालों के आश्रितों को मिले चार-चार लाख रुपये

आकाशीय बिजली की चपेट से मरनेवालों के आश्रितों को मिले चार-चार लाख रुपये
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली और रामगढ़वा अंचल में हुई वज्रपात (ठनका) तथा मोतिहारी सदर अंचल अंतर्गत तेज आंधी से पेड़ गिरने से जान गंवाने वाले 4 मृतकों के आश्रितों सहयता राशि उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन की ओर से महज 24 घंटे के भीतर अनुग्रह अनुदान पीड़ित परिवार को उपलब्ध करा दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारियों तथा सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को तत्काल प्रक्रिया पूरी कर राज्य सरकार द्वारा घोषित देय सहायता की राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दी थी।

नतीजतन सुगौली के सनी देओल पिता जयलाल सहनी तथा अंशु कुमारी पिता मंजू सहनी के आश्रित हिरामतिया देवी और तेतरी देवी को 4 – 4 लाख की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान कर दी गई है।

जबकि सदर अंचल में तेज आंधी से एक ऑटो पर पेड़ गिर गया था। जिसमें दबकर धीरज कुमार पिता राजदेव सहनी और चुनचुन कुमार रामविलास यादव के आश्रित को भी अनुग्रह राशि भुगतान की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन विपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page