भारी बारिश में सुगौली के भटहा में पुलिया बहा

भारी बारिश में सुगौली के भटहा में पुलिया बहा
Facebook WhatsApp

स्थानीय लोगों का आवागमन हुआ ठप

मोतिहारी/सुगौली।भारी बारिश के दौरान सुगौली प्रखंड के भटहां पंचायत होकर हरसिद्धि को जाने वाली मुख्य मार्ग में पड़ने वाली टिकुलिया पुलिया ध्वस्त हो गई है। पुलिया टूटने के बाद से दोनों ओर सड़क का भी कटाव शुरू हो गया है। नतीजन हरसिद्धि और सुगौली के बीच आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है।पुलिया टूटने के बाद लोगों को हरसिद्धि जाने के लिए कई किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के ध्वस्त होने से आम लोगों,स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।स्थानीय निवासी फिरमत देवी,नंदलाल माझी और बुधिया देवी ने प्रशासन से मांग किया है कि पुलिया को ठीक करा कर यथाशीघ्र आवागमन चालू करवाया जाय। वहीं स्थानीय पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता और पूर्व मुखिया चुनचुन सिंह ने पुलिया के पुनर्निर्माण और सड़क को चालू कराने की मांग की है,ताकि लोगों की आवाजाही सामान्य हो सके।फिलहाल प्रशासन की ओर से आवागमन चालू करने को लेकर कोई काम शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही पुलिया का निर्माण कर आवागमन बहाल किया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page