मूसलाधार बारिश से सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन हुआ बाधित
मोतिहारी/बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के बिजबनी दक्षिणी पंचायत अंतर्गत जगिरहा से गोबिंदपुर जाने वाले मुख्य मार्ग जो रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को जोड़ती है। वो शनिवार को लगातार मूसलाधार बारिश के कारण टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया।
जिससे आवागमन बाधित है। गया।उल्लेखनीय है,कि यह सड़क कई प्रखंडों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है ।जिससे होकर अनुमंडल से लेकर प्रखंड के सभी पदाधिकारी गुजरते है। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है,जिसकी सूचना वरीय अधिकारी को दे दिया गया है।

