दशहरा मेला देखकर लौट रहे चार लोगो की बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत
पूर्णिया।जिले के कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे चार लोगो की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। गए।जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज पूर्णिया के जीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है।
बताया गया है कि सभी मृतक मखाना फोड़ने काम करते थे।गुरूवार की रात भर चले दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे।इसी दौरान जवनपुर के पास यह हादसा हुआ,जब जोगबनी से दानापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में ये सभी आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है। पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

