दो दिन पूर्व स्थापित पहल पुलिस पोस्ट को मिली बड़ी सफलता,कार समेत शराब की बड़ी खेप बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार

दो दिन पूर्व स्थापित पहल पुलिस पोस्ट को मिली बड़ी सफलता,कार समेत शराब की बड़ी खेप बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। अपराध और शराब तस्करी के विरूद्ध पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात द्धारा चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरूवार को महज दो दिन पूर्व डुमरियाघाट थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 27 (NH-27) पर स्थापित किए गए नए ‘पहल पुलिस पोस्ट’ को बड़ी सफलता मिली है।

पोस्ट के पुलिस जवानो ने उत्तर प्रदेश से शराब तस्करी कर स्विफ्ट डिजायर कार से बिहार लायी जा रही शराब की बड़ी खेप को बरामद करते हुए दो शराब तस्करों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है।

उल्लेखनीय है,कि पुलिस कप्तान के सुझाव पर महज दो दिन पूर्व ही इस पोस्ट की स्थापना की गई।जहां NH27 पर विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है,इसी दौरान गुरूवार को सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोक कर तलाशी ली गई।जिसमे छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की 38 पेटियाँ बरामद हुईं।

पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए कार सवार दो तस्करो गिरफ्तार किया । गिरफ्तार तस्करों की पहचान मनमोहन कुमार पांडे (22), ग्राम थावे चितु टोला, थाना थावे, जिला गोपालगंज, और कर्ण कुमार ( 21), साकेत एकडेरवा गोपालगंज,टाउन थाना जिला गोपालगंज के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गोपालगंज जिले के निवासी हैं और पूछताछ में पता चला है कि यह शराब की खेप उत्तर प्रदेश से चंपारण के बाजारों में खपाने के लिए लाई जा रही थी।यहां बता दे कि ‘पहल पुलिस पोस्ट’ की यह पहली उपलब्धि है,पुलिस कार और शराब को जब्त अग्रतर कारवाई में जुटी है। पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने पहल पोस्ट की इस सफलता की सराहना की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page