गांधी जयंती पर युवा भाजपा नेता यमुना सीकरिया ने स्वच्छता किट बांटकर दिया स्वच्छता का संदेश
मोतिहारी। गांधी जयंती के अवसर पर गुरूवार को भाजपा युवा नेता और उद्योगपति यमुना सीकरीया ने गांधी घाम चंद्रहिया में जरूरतमंदो के बीच स्वच्छता बांट कर लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया।
इसके पूर्व सीकरीया ने चंद्रहिया स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्वच्छता ही सेवा के नारो के साथ गांधीवादी सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए चंद्रहिया के लोगों के बीच स्वच्छता किट का वितरण किया।
उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया और बताया कि कैसे व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वच्छता एक स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक है।इस अवसर पर यमुना सीकरीया ने चंद्रहिया के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते कहा कि गांधीजी के चंपारण आगमन के समय सर्वप्रथम चंद्रहिया में ही अंग्रेजो का नोटिस मिला था। यही वह स्थान है,जहां उन्होने पहली बार किसानों की समस्याओं को करीब से समझा और चंपारण सत्याग्रह की आधार रखी।
सीकरीया ने कहा, “गांधीजी ने सदैव स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। उनके इसी विचार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वच्छ भारत अभियान के रूप में देश भर में आगे बढ़ा रहे हैं।सेवा और समर्पण की भावना के साथ यमुना सीकरीया ने चंद्रहिया के साथ ही गांधी कुष्ठ आश्रम और पटेल चौक सहित कई स्थानों पर स्वच्छता किट का वितरण किय इस दौरान 1000 से अधिक स्वच्छता किट जरूरतमंदो को वितरित किये गये।
इस अवसर पर जदयू के महासचिव दीपक पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ प्रसाद और अनिल प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने युवा नेता के इस पहल की सराहना की। यह आयोजन गांधीजी के सिद्धांतों-सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को जन-जन तक पहुँचाने का एक सफल प्रयास रहा।

