दुर्गा पूजा मेला में पाॅकेटमारी करते अंतर जिला गिरोह के दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
मोतिहारी। छतौनी थाना पुलिस ने नवरात्र मेले में पॉकेटमारी करते एक गिरोह के तीन सदस्यो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसमे दो महिला व एक पुरूष शामिल है। पुलिस ने इनके पास से पाॅकेटमारी किये 70 हजार रूपये भी बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयती देवी, पति-चिपला चौधरी, साकिन सिलाव,थाना-राजगीर, जिला-नालंदा, नईमा खातून, पति-सतार मोहम्मद, साकिन हुसैनगंज, थाना-हुसैनगंज, जिला-सिवान व सत्तार मोहम्मद, पिता-मोहम्मद अजीज, साकिन हुसैनगंज, थाना-हुसैनगंज, जिला-सिवान के रूप में हुई है।
छतौनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि यह गिरोह दुर्गा पूजा पंडालों में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के पैसे और अन्य सामान चुरा रहे थे, सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों ने इन पर नजर रखते हुए मौके पर ही इन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इनके पास से 70,000 नकद और कुछ अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

