नवनिर्मित शिक्षा भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण 

नवनिर्मित शिक्षा भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण 
Facebook WhatsApp

 मोतिहारी। जिलाधिकारी श् सौरभ जोरवाल ने बुधवार को बेली सराय में नवनिर्मित शिक्षा भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त  आशीष कुमार,सहायक समाहर्ता प्रिया रानी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि शिक्षा भवन का निर्माण कार्य कुल 47.63 करोड़ की लागत से कराया गया है। उन्होने बताया कि शिक्षा भवन का निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी माह में हैंडओवर कर लिया जाएगा। इस भवन के बन जाने से जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी कार्यक्रम पदाधिकारी का कार्यालय एक ही भवन के अंदर संचालित हो सकेगा।

जिलाधिकारी ने भवन को अगले 15 दिनों के अंदर इस भवन को हस्तांतरित कर लेने का निर्देश दिया। 

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page