1370 बोतल नेपाली शराब सहित दो साइकिल जब्त,तस्कर फरार
बनकटवा। जितना थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के बीच एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जितना पुलिस ने मंगलवार देर रात्रि को कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। पुलिस को ग्राम रेगनिया से अवैध शराब की खेप होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर सुनियोजित तरीके से छापेमारी की।
लेकिन तस्करों को भनक लग गई। नतीजतन वे फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस को दो साइकिल पर लदी 1370 बोतल नेपाली देसी शराब मिली।
पुलिस ने तस्करो की पहचान में जुट गई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

