बदलेंगे आरक्षण रोस्टर, पंचायत परिसिमन में नहीं होगा कोई बदलाव:मंत्री
-बिहार के पंचायती राजमंत्री दीपक प्रकाश ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा व जनप्रतिनिधियों संवाद
-जनगणना के बाद होगा परिसीमन
मोतिहारी। आगामी पंचायत चुनाव पुराने परिसीमन के आधार पर ही होगा, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। समूचे देशभर में जनगणना कार्य चल रहा है, जिसको लेकर परिसीमन में बदलाव संभव नही है।
उक्त बातें बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बुधवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंचायतों के आरक्षण रोस्टर बदलेंगे और नये आरक्षण रोस्टर पर चुनाव होगा। शराबबंदी कानून की बाबत पुछे गये प्रश्न के जवाब में कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून का सख्ती से अमल हो रहा है। इसमें अभी कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है।
आगे कहा कि गांवों की जनता को अपनी समस्याओं के सामाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय आना नहीं पड़े, फलस्वरूप ध्यान में रखते हुए सरकार पूरी तरह से गंभीर है और पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस संचालित कर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। पंचायतों में बने सरकार भवनाें में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गयी है। पूर्वी चम्पारण में 136 पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार है, जबकि शेष पर काम जारी है। कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जा रहे हैं और वरीय अधिकारी लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। सोलरलाइट लगाने का काम भी तेजी से हो रहा है। जिले के पंचायतों में 58950 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य है,जिसको लेकर तेजी से काम हो रहा है।
पंचायतों में विवाह मंडप बनाने के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। कहा कि जिला परिषद की संपतियों पर भी सरकार खास ध्यान दे रही है। जिप की सभी संपतियों का ब्योरा मांगा गया है। किस हालत में संपतियां हैं, उसे उल्लेखित करते हुए रिर्पोट देने का निर्देश अधिकारियों को दिये गये है, ताकि उसे विकसित किया जा सके। जहरीली शराब से हुई मौत पर पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना जताए जाने के संबंध के जबाब में कहां कि वे सरकारी कार्यक्रम के निर्धारित कार्यक्रम के तहत आया था।
लेकिन पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। कहा कि गलती परिवार वालों की नहीं बल्कि पीने वालों की थी। मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सारण शिक्षक निर्वाचन के क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा,पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार,हिमांशु पटेल,विजय कुमार व पार्टी के जिलाध्यक्ष ईं.रमेश कुमार सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

