जन जागरण मंच ने विधायक का किया स्वागत

जन जागरण मंच ने विधायक का किया स्वागत
Facebook WhatsApp

 

-विधानसभा में विधायक बबलू गुप्ता ने सुगौली को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग उठाने लोगो ने जताया हर्ष 

सुगौली। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रविवार को  जन जागरण मंच, सुगौली के कार्यालय में  विधायक राजेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। सुगौली को अनुमंडल एवं करमवा-रघुनाथपुर को प्रखंड का दर्जा दिलाने हेतु  विधायक राजेश कुमार गुप्ता  ने बिहार विधानसभा के सदन में  जोरदार ढंग से सुगौली की जनता की मांगों को रखा हैं। 

नतीजतन जन जागरण मंच, के द्वारा सम्मानित किया गया।  इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंच के सचिव मधुरेन कुमार ने कहा कि बीस वर्षों के इतिहास में यह पहला अवसर है कि सुगौली अनुमंडल की मांग को सदन में रखा गया है। बिहार के अवर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, पटना, जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण , अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, के द्वारा इस संबंध में निर्गत पत्रों की छाया प्रति भी विधायक को मधुरेन कुमार ने सौंपा। 

कार्यक्रम के सम्बोधन में एसपएन काॅलेज, सुगौली के पूर्व प्राचार्य किशोरी प्रसाद भारती ने कहा कि सुगौली को अनुमंडल का दर्जा मिलने से सबसे ज्यादा यहां के व्यवसायियों को लाभ मिलेगा। आप सभी जानते हैं कि सुगौली में किसी भी ब्राण्डेड कम्पनी की एजेंसी अनुमंडलीय शहर के माध्यम से हीं मिलता है। अनुमंडल का दर्जा मिलने से यहां सीधा एजेंसी मिलेगी।

यहां रेफरल हाॅस्पिटल, एसडीओ कोर्ट एवं अन्य कई तरह कार्यालय खुलेंगे, जिससे सुगौली का सर्वांगीण विकास होगा। घोड़ासहन काॅलेज के प्राचार्य डॉ प्रो. संत साह ने विधायक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सुगौली एक सन्धि भूमि है। इसलिए इसके पहचान को दर्शाते हुए सगौली स्टेशन का नाम सुगौली स्टेशन होना चाहिए। सुगौली में अस्सी के दशक से कई प्रमण्डलीय कार्यालय थे, जो दूसरे शहरों में स्थानांतरित हो गये।

इस पर विचार करने की जरूरत है। अन्त में विधायक ने कहा कि करमवा-रघुनाथपुर को प्रखंड एवं सुगौली को अनुमंडल का दर्जा दिलाने के लिए मैं पूरी तत्परता से  सफलता दिलाने का प्रयास करुंगा। मौके पर उप मुख्य पार्षद पति विकास कुमार शर्मा, डॉ. पवन कुमार, उदय प्रकाश श्रीवास्तव, अमेरिका साह, डाॅ. राजीव रंजन, डाॅ. राज कुमार गुप्ता, ऐनुल हक, राजा सिंह, रासिद अंसारी, जयवर्द्धन, हिमांशु कुमार, मुन्ना मोबाइल एवं मुन्ना अंसारी सहित अनेकों लोग उपस्थित थे। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page