रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड

रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड
Facebook WhatsApp

 मोतिहारी में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

मोतिहारी। पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में हुई 50 लाख रुपये के मोटर, पंखा और तार की बड़ी लूट का खुलासा हुआ है।  खुलासे में  पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना अंतर्गत सुगांव का निवासी नितेश ठाकुर है,जो कथित रुद्र सेना के नाम से एक संगठन का संचालन करता था। पुलिस की जांच में नितेश के साथ उसके गांव के तीन अन्य सहयोगियों के नाम भी उजागर हुए हैं, जो इस आपराधिक साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे।

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के कड़े निर्देश पर स्थानीय पुलिस और पटना पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया, जिसके तहत सुगौली माई स्थान क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान पप्पू सर्राफ के घर से लूटी गई भारी मात्रा में सामान बरामद किए गए है। पुलिस ने मौके से पप्पू सर्राफ के बेटे को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

इस मामले में सुगौली थाना क्षेत्र के नितेश ठाकुर और पप्पू सर्राफ समेत गिरोह के कई अन्य रसूखदार चेहरों की संलिप्तता सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं व्हाइट काॅलर  का भी गिरोह को संरक्षण प्राप्त है। जाहिर है पुलिस वैसे लोगों पर भी हाथ डालने की फिराक में एविडेंस इकट्ठा करने में जुट गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page