चकिया के एक मदरसा से आर्म्स के साथ तीन गिरफ्तार 

चकिया के एक मदरसा से आर्म्स के साथ तीन गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

 

पूर्व में पीएफआई का सक्रिय सदस्य याकूब की गिरफ्तारी से कनेक्शन होने की जांच शुरू 

मोतिहारी। चकिया थाना क्षेत्र के एक मदरसा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आर्म्स और जिंदा कारतूस के साथ मदरसा के मौलवी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से आर्म्स और जिंदा कारतूस बरामद की गई है ।इसके साथ ही पुलिस ने मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी जप्त कर लिया है और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मदरसे में आर्म्स के खरीद बिक्री का बड़ा डील चल रहा है। सूचना के सत्यापन के साथ ही एसटीएफ टीम का गठन किया गया , जिसके तहत पुलिस ने उक्त मदरसे में रेड कर बड़ी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह वही मदरसा है जहां तकरीबन 2 साल पहले प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के एक सक्रिय सदस्य याकूब उर्फ उस्मान उर्फ सुल्तान की गिरफ्तारी की गई थी। माना जा रहा है कि यह मदरसा पूर्व से ही संदिग्ध रहा है , जिसका कनेक्शन पीएफआई आई से रहा है । पुलिस इस पूरे मामले को खंगाल रही है।

यहां बता दे की पटना के फुलवारीशरीफ कांड के बाद देश की महत्वपूर्ण सुरक्षा एजेंसी एन आई ए ने एसटीएफ के साथ चकिया और महसी थाना क्षेत्र में कई जगह रेड किया जिसमें उक्त मदरसे के नजदीक से ही याकूब की गिरफ्तारी की गई थी। अब पुलिस गिरफ्तार संदिग्ध से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी की जब्त की गई हार्ड डिस्क को खंगालने ने जुटी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page