डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के पहल चौक पर खुला पुलिस चेक पोस्ट
मोतिहारी। जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पहल चौक पर सोमवार को केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर पुलिस चेक पोस्ट का उद्धाटन किया।उल्लेखनीय है,कि दिल्ली से असम को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर इस पुलिस चेक पोस्ट के शुरू होने से शराब तस्करी के साथ ही अंतरजिला व अंर्तराज्यीय अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ही राजमार्ग पर सक्रिय तेलकटवा गैंग पर अंकुश लगाने में पुलिस को काफी सहयोग मिलेगा।

