हत्याकांड के दो आरोपित समेत 8 गिरफ्तार
सुगौली। पुलिस ने हत्याकांड में दो आरोपित समेत 8 लोगो को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध सबंध में अपने चचेरे भाई की हत्या करने के मामले में सुकुल पाकड़ पंचायत के पखरिया टोला वार्ड 7 निवासी देवानन्द सहनी और नयका टोला मधुमालती के गोविंदा सहनी को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य लोग भी नामजद है।जिसके विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।उन्होने बताया कि थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी की गई।छापेमारी में सपेरिया मुशहर टोली के संतोष महतो को 25 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।वहीं शराब पीने के मामले में सुगांव धांगड़ टोली में छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पियक्कड़ों में मोतिहारी मुफसिल थाना क्षेत्र के जमला निवासी अशोक कुमार और पप्पू कुमार,हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धवही निवासी पिंटू पटेल,और सुगौली थाना क्षेत्र के छेगराहा निवासी राजन कुमार मिश्रा और बड़ा बौधा के ध्रुप साह को गिरफ्तार किया गया। अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार सभी 8 लोगों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

