तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर एमजीसीयू प्रबंधन व जिला प्रशासन की हुई संयुक्त बैठक
-सुरक्षा व्यवस्था, पास निर्गमन एवं वीवीआईपी प्रोटोकॉल पर हुई विस्तृत समीक्षा
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल 2026 को होना सुनिश्चित है।कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव एवं जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर ओवरऑल कंवोकेशन कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष प्रो. प्रसून दत्त सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में समारोह से संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल, आमंत्रण पास की व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट, यातायात नियंत्रण एवं समन्वय तंत्र पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय इस महत्वपूर्ण अवसर को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है और जिला प्रशासन के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं उच्चतम मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएंगी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात एवं प्रोटोकॉल से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रूप से की जाएंगी, जिससे समारोह निर्बाध रूप से सम्पन्न हो सके।
उल्लेखनीय है कि इस भव्य समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन खान, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं सांसद राधा मोहन सिंह की उपस्थिति प्रस्तावित है। बैठक में विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों के समन्वयक भी उपस्थित रहे।
जिनमे प्रो. संतोष कुमार त्रिपाठी प्रोसेशन समिति,प्रो. बिमलेश कुमार सिंह डीआईएएस प्रबंधन समिति,प्रो. राजेंद्र सिंह स्पीच राइटिंग समिति, प्रो. शाहाना मजूमदार ग्रीन रूम समिति,प्रो. विकास पारेख वित्त समितिप्रो. आनंद प्रकाश आतिथ्य एवं आवास समिति,प्रो. सुनील कुमार श्रीवास्तव स्मारिका एवं आमंत्रण समिति,प्रो. सुनील महावर वेशभूषा प्रबंधन समिति,प्रो. देवदत्त चतुर्वेदी अकादमिक समिति,प्रो. प्रसून दत्त सिंह रिफ्रेशमेंट समिति,प्रो. आर. के. चौधरी अनुशासन समिति,प्रो. अजय कुमार गुप्ता असेंबली समिति, प्रो. बिमलेश कुमार सिंह उद्घोषणा एवं मार्गदर्शन समिति
डॉ. श्याम नंदन मीडिया, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी समिति, डॉ. कैलाश चंद्र प्रधान आपदा एवं आपात प्रबंधन समिति,प्रो. श्याम कुमार झा परिवहन समिति,प्रो. आर्तत्राण पाल रिहर्सल समिति,प्रो. पंकज कुमार सिंह – बाह्य प्रबंधन एवं सौंदर्यीकरण समिति,प्रो. प्रवीर सिंह पार्किंग प्रबंधन समिति
बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि सभी समितियाँ आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में तैयारियाँ पूर्ण करेंगी, ताकि तृतीय दीक्षांत समारोह को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप में आयोजित किया जा सके।

