राधा मोहन सिंह इंडो-यूरोपियन संसदीय फ्रेंडशिप ग्रुप का मेंबर नियुक्त

राधा मोहन सिंह इंडो-यूरोपियन संसदीय फ्रेंडशिप ग्रुप का मेंबर नियुक्त
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मोतिहारी के सांसद राधा मोहन सिंह इंडो-यूरोपियन संसद संसदीय फ्रेंडशिप ग्रुप का मेंबर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने अपने इस नियुक्ति पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं लोकसभा अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने कहा है कि मुझे इंडो-यूरोपियन संसद संसदीय फ्रेंडशिप ग्रुप का मेंबर नियुक्त किया है। यह सम्मान समस्त लोकसभा के लोगों को समर्पित है। सोमवार को इस नवगठित ग्रुप की दिल्ली में पार्लियामेंट शोध में बैठक हुई, जिसमें यूरोपियन संसदीय डेलिगेशन के साथ भारत और यूरोप के संबंधों पर चर्चा हुई। बातचीत काफी संतोषपूर्ण हुई।

दूसरी तरफ उनके इस नियुक्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन राज, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना राजेंद्र गुप्ता, चंद्र किशोर मिश्रा, उप मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद,  विधायक प्रमोद कुमार, कृष्णनंदन पासवान, सचिंद्र प्रसाद सिंह, श्याम बाबू यादव, चकिया वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद पति प्रवीण सम्राट, डॉ. आशुतोष शरण डॉ. हेना चंद्रा, नीता शर्मा, पंकज श्रीवास्तव सरीखे नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page