धोखाधड़ी कर जमीन रजिस्ट्री मामले में कातिब गिरफ्तार
संग्रामपुर। धोखाधड़ी कर जमीन रजिस्ट्री मामले में नामजद आरोपी कातिब को पुलिस ने गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ठिकहां भवानीपुर गांव के ओमप्रकाश द्विवेदी को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया । उल्लेखनीय है कि बरियरिया टोला राजपुर गांव के राकेश कुमार ने थाना में आवेदन देकर धोखाधड़ी कर जमीन का रजिस्ट्री कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

