अनुमंडल सभागार में अनुश्रवण सह सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

अनुमंडल सभागार में अनुश्रवण सह सतर्कता समिति की बैठक संपन्न
Facebook WhatsApp

रक्सौल। अनुमंडल सभागार में अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अनुश्रवण सह सतर्कता समिति एवं मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम 2013 से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने की।

-समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने समिति के सभी सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर उनके निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया।

-लंबित चार्जशीट जल्द निष्पादन का आदेश

अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित चार्जशीट को जल्द से जल्द निष्पादित करें, ताकि अत्याचार से जुड़े मामलों में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

– जनसमस्याओं पर भी हुआ विचार-विमर्श

अत्याचार निवारण से जुड़े मामलों के अलावा बैठक में आमजन की समस्याओं जैसे वासभूमि, आवास आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

– इन लोगों ने भागीदारी निभाई

बैठक में समिति के सदस्यों के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस सह रक्सौल थानाध्यक्ष हेमंत सिंह, हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान, प्रभारी अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुशवाहा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित थे। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page