रिजल्ट डे पर राष्ट्रीय गांधी विद्यालय में छात्राओं का दबदबा

रिजल्ट डे पर राष्ट्रीय गांधी विद्यालय में छात्राओं का दबदबा
Facebook WhatsApp

रक्सौल।सरकारी विद्यालयों में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साह का माहौल रहा। अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित कर बच्चों को प्रगति पत्र वितरित किए गए और मेधावी छात्र-छात्रएं सम्मानित किये गये। अलबत्ता 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय राष्ट्रीय गांधी में छात्राओं का दबदबा रहा। पांचवीं कक्षा में महिमा कुमारी प्रथम, रचना कुमारी द्वितीय एवं दुर्गा कुमारी तृतीय रहीं। प्रथम कक्षा में अंशी कुमारी प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय तथा मुन्ना कुमार तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय वर्ग में भी छात्राओं ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक मुनेश राम ने बच्चों को प्रगति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया और अभिभावकों से सहयोग की अपील की।

वहीं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय उपाध्याय टोला, सेमरी सहित अन्य विद्यालयों में भी समारोहपूर्वक रिजल्ट डे मनाया गया। रामरति कन्या मध्य विद्यालय के एचएम बृज किशोर प्रसाद, राजकीय प्राथमिक विद्यालय एकडरवा के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव तथा राजकीय मध्य विद्यालय भरतमही के प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय, रामवि पनटोका के एचएम कुंदन कुमार आदि ने बताया कि उनके विद्यालयों में भी संगोष्ठी कर बच्चों को प्रगति पत्र वितरित किए गये।

अहीर टोली विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी सह दीक्षांत समारोह आयोजित

हरसिद्धि। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अहीर टोली में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं समाज से जुड़े कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मासूम राजा, विशिष्ट अतिथि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदित्य अंशु तथा सम्मानित अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य रोहित गिरि, सामाजिक कार्यकर्ता कौशर आलम, सरपंच अच्छेलाल प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य ब्रजकिशोर यादव सहित विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मासूम रजा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सबसे बड़ी संपत्ति है, जिसका कोई बंटवारा नहीं कर सकता। उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की।उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई की रूपरेखा में बदलाव किया गया है और छात्रों को नई किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाया जा सके।

वहीं, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदित्य अंशु ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए पढ़ाई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए, जिसे बच्चों ने काफी सराहा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-अभिभावकों के बीच संवाद भी हुआ, जिसमें बच्चों की पढ़ाई और विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक था।यह आयोजन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page