वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद, प्राथमिकी 

वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद, प्राथमिकी 
Facebook WhatsApp

सुगौली। थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। जांच के क्रम में एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोका गया जिसकी कागजातों की जांच करने पर मामला संदिग्ध पाया गया।

पुलिस द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच करने पर यह बाइक होंडा शाइन के नाम पर दर्ज पाई गई। इसके बाद चेसिस नंबर की जांच की गई ।जिसमें खुलासा हुआ कि उक्त वाहन से संबंधित मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 176/23 के तहत चोरी का मामला दर्ज है।

पुलिस ने मौके पर मौजूद नौवाडीह निवासी मो सादिक आलम से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह बाइक मोतिहारी के छतौनी थाना के खुदानगर निवासी मो इरशाद से खरीदी थी।

इसके बाद सुगौली पुलिस ने छतौनी थाना के सहयोग से आरोपी के घर पर छापेमारी की लेकिन वह मौके से फरार मिला।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ हीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page