ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के रोजगार के लिए बेहतर कर रहा है एचडीएफसी बैंक ः डीडीसी

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के रोजगार के लिए बेहतर कर रहा है एचडीएफसी बैंक ः डीडीसी
Facebook WhatsApp

पताही।  सिंहेश्वरी सेमिनरी उच्य विद्यालय के खेल मैदान में एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवं प्लान इंडिया के द्वारा क्रियान्वित समग्र ग्रामीण विकास परियोजना कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को जिले के डीडीसी  डॉ. प्रदीप कुमार , एचडीएफसी बैंक के  राज्य प्रबंधक श्यामलिका कृष्णा एवं प्लान इंडिया के राज्य प्रबंधक संजीव कुमार एवं वरीय पत्रकार प्रकाश सिह ने किया।   

डीडीसी  ने कहा कि एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवं प्लान इंडिया द्वारा पताही एवं चिरैया प्रखंड में रोजगार सृजन के लिये बेहतर कार्य किये जा रहे है। गांवों में  सोलर लाइट , मुर्गी पालन, बकरी पालन  सहित कई कार्य किये जा रहे है। उन्होंने इस कार्य के लिये एचडीएफसी बैंक के श्यामलिका कृष्णा को बधाई दिया।

वही एचडीएफसी के राज्य प्रबंधक ने कहा कि सम्बंधित परियोजना की अवधि जुलाई 2025 से मार्च 2029 तक दोनो प्रखंड में चलेगा। परियोजना का संचालन  पताही एवं चिरैया के 20 चयनित गांव में किये जा रहे है। 

जिसके अंतर्गत अभी तक 100 महिला किसानों को उन्नत तरीके से दलहन की खेती के लिए सहयोग, 20 गांव में 246 सोलर स्ट्रीट लाइट, 5 सोलर संचालित सिंचाई प्रणाली की स्थापना, 50 महिला किसानों को मुर्गी पालन, 59 महिलाओं को लघु उद्यम के लिए लकड़ी निर्मित ठेला, 8 महिलाओं को टेंट कैटरिंग उद्यम के लिए सहयोग किये जा चुके है।

संबंधित गांव के विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में भी कार्य किए जा रहे हैं।  जिसका आज विधिवत शरुआत हुआ। कार्यक्रम में बीडीओ उदय कुमार,  बीएओ रामबाबु राम,  प्लान इंडिया के नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार,  मुखिया कृष्णमोहन कुमार, विकास कुमार उर्फ निक्कू सिह, चंद्रभूषण कुमार, उपेन्द्र पांडेय , बृजकिशोर सिह  सहित प्रखंड के सभी 15 पंचायतो से सैकड़ो महिला एवं पुरुष एवं जनप्रतिनिधी शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page