श्री 1008 श्री महाविष्णु महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

श्री 1008 श्री महाविष्णु महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
Facebook WhatsApp

 

– 5100 कन्याओं ने उठाये कलश

बनकटवा। प्रखंड क्षेत्र के बीजबनी पूर्वी पंचायत अंतर्गत अठमोहान गांव के विश्वकर्मा चौक पर नौ दिवसीय श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति व उल्लास के साथ किया जा रहा है। जिसको लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे -बाजे व वैदिक मंत्रोचारण के बीच करीब 5100 कुंवारी कन्याओं ने कलश उठाया।

यज्ञ स्थल से कलश लेकर निकाली गई यात्रा करीब छह किमी की दूरी तय कर अमवा धाम पहुंची। अरुणा नदी के पावन तट पर विधिवत मुंडन संस्कार व पौराणिक-वैदिक पूजन के उपरान्त यज्ञ स्थल तक आगमन हुआ।

कलश यात्रा को रास्ते में रोक- रोक कर ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए पुष्प की वारिश की। .इस दौरान श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने कन्याओं के बीच शीतल जल व अल्पहार का वितरण भी किया। उक्त यज्ञ के अध्यक्ष विद्यानंद गिरी व बिरेन्द्र शाह ने बताया कि महायज्ञ का मुख्य आकर्षण वृन्दावन से आए रासलीला मंडल के अलावे संतों का समागम व प्रवचन के अलावे झूला, सर्कस, मौत का कुआ, ब्रेक डांस, मीना बाजार, वैष्णव देवी का गुफा आदि है।

मौके पर स्थानीय मुखिया बच्चा यादव, पूर्व जिला पार्षद शैलेन्द्र यादव, बीजबनी दक्षिणी मुखिया प्रेम किशोर यादव, पूर्व मुखिया शंकर प्रसाद गुप्ता व अवधेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page