मैट्रिक परीक्षा परिणाम:पूर्वी चंपारण के 5 छात्रो ने टाॅप टेन में बनाया स्थान

मैट्रिक परीक्षा परिणाम:पूर्वी चंपारण के 5 छात्रो ने टाॅप टेन में बनाया स्थान
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के 5 छात्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से रविवार को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) का जारी किये रिजल्ट में टॉप टेन में शामिल हुए है। इसमें सोमेश्वर हाई स्कूल अरेराज का छात्र छोटू कुमार और उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल सिसवा बाजार का छात्र दिलखुश कुमार ने आठवां स्थान प्राप्त किया है।

दोनों ही को 483-483 अंक आया है। ये दोनों छात्र जिला टॉपर भी हैं। अरेराज प्रखंड के बहादुरपुर निवासी किसान सुदिश कुमार एवं रिंकू देवी के पुत्र छोटू कुमार ने 96.6 प्रतिशत (483) अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छोटू कुमार को हिंदी में 96, संस्कृत में 97, गणित में 97, सामाजिक विज्ञान में 97 तथा विज्ञान में 98 अंक मिले हैं। छोटू के पिता सुदिश कुमार एक साधारण किसान हैं, जो खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। तीन भाइयों में छोटू दूसरे स्थान पर है, जबकि उसका बड़ा भाई 12वीं कक्षा का छात्र है।

पिता ने बताया कि छोटू शुरू से से ही पढ़ाई के प्रति काफी मेहनती और सजग रहा है। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद अमितेश कुमार पांडेय उर्फ रंटू पांडेय ने छोटू को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर बधाई दी।

वही सुगौली के दीन दयाल बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (+2) की प्रतिभाशाली छात्रा सिंपी ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार स्तर पर टॉप-10 में 9वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिंपी ने कुल 500 अंकों में 482 अंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।

मूल रूप से नालंदा जिले की निवासी सिंपी की इस सफलता से उसके परिवार के साथ-साथ पूरे सुगौली क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उसकी माँ रंजू कुमारी स्वास्थ्यकर्मी हैं और हाल के दिनों में सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत रही हैं, जबकि पिता किसान हैं।

सिंपी की सफलता इस मायने में भी खास है कि उसकी बड़ी बहन ने भी इंटर साइंस में जिला टॉपर बनकर परिवार की शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमिमुल हक, शिक्षक केदार प्रसाद सहित अन्य शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने सिंपी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उल्लेखनीय है,कि जिला स्तर की टॉप टेन सूची में कुल 26 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 16 छात्र और 10 छात्राएं शामिल हैं। इस सूची में छोटू कुमार और दिलखुश कुमार 483 अंक के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।

इसके अलावा सिम्पी कुमारी और प्रिंस कुमार 482 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अजीत कुमार 481 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

आशिका कुमारी 480 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं। शिवांशु कुमार ओझा और आयुष कुमार 479 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

छठे स्थान पर सिम्पल कुमारी, अर्चना कुमारी, एजाज अंसारी और अविनाश कुमार ने 478 अंक प्राप्त किए। सातवें स्थान पर अंजली कुमारी, बृजेश कुमार और अभिनंदन कुमार ने 477 अंक हासिल किए।

आठवें स्थान पर केशर राज, सादिया रहमान, नीतेश कुमार, हसरत आलम और पवन कुमार ने 476 अंक प्राप्त किए। नौवें स्थान पर प्रियंका, अभिषेक कुमार तिवारी और रोहित कुमार 475 अंक के साथ रहे। वहीं दसवें स्थान पर जूही कुमारी, पल्लवी सिंह और मो. शोएब आलम ने 474 अंक प्राप्त किए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page