भारी मात्रा में ओनेरेक्स कफ सिरफ के साथ दो नागरिक गिरफ्तार 

भारी मात्रा में ओनेरेक्स कफ सिरफ के साथ दो नागरिक गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

बनकटवा। 71वीं बतालियन एसएसबी बी कंपनी महुआवा और छौडादानों पुलिस की संयुक्त कारवाई में भारी संख्या में कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद कर दो तस्करों को हिरासत में ले लिया गया।

बताते है की उक्त सफलता स्पीलर संख्या 376 से लगभग दस मीटर की दूर बेला गांव के समीप मिली है।  टाटा एस गोल्ड वाहन नंबर बीआर 22 जीसी/7382 से 840 पीस कोडिन आधारित ओनेरेक्स कफ सिरफ के साथ दो नागरिक को दबोचे गये।

तस्कर भारत से नेपाल ले जाने के फिराक मे थे । तस्करों की पहचान शनिचरी थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव निवासी जन्मेजय मिश्रा पिता ओमप्रकाश मिश्रा जबकि दूसरे की पहचान कवईगोठ थाना क्षेत्र नेपाल के बारा जिला निवासी रमेश प्रसाद पिता स्व. कमल प्रसाद यादव के रूप में हुई है। बाद में गिरफ्तार दोनों को छौडादानों पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी एसएसबी के अधिकारियो ने दी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page