गैस वितरण पर बवाल, नियमों की खुलेआम अनदेखी का लगा आरोप 

गैस वितरण पर बवाल, नियमों की खुलेआम अनदेखी का लगा आरोप 
Facebook WhatsApp

सुगौली। प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। अफवाहों के बीच गैस एजेंसियों द्वारा एक ही स्थान पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटाकर वितरण किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक गाइडलाइन की खुलेआम अनदेखी हो रही है।

हालात ऐसे बन गए हैं कि व्यवस्था पर नियंत्रण कमजोर पड़ता दिख रहा है और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस वितरण में तय 25 दिनों की अवधि और ओटीपी आधारित प्रणाली का पालन नहीं किया जा रहा है।

नगर के बाबा जय राम दास मार्केट में अव्यवस्थित तरीके से गैस बांटी जा रही थी, है, भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा मानकों को भी पूरी तरह नजरअंदाज को देख लोग नाराज हो गए। 

लोगों का कहना था कि होम डिलीवरी की सुविधा पूरी तरह ठप  है और एजेंसियां मनमाने ढंग से उपभोक्ताओं को बुलाकर गैस वितरण कर रही हैं। जाहिर है कि समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मौके पर हंगामा और नारेबाजी भी की।

इस संबंध में उपभोक्ता प्रदीप कुमार अग्रवाल,विकास गुप्ता और गोपाल यादव ने बताया कि एजेंसियों की लापरवाही और मनमानी के कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर व्यवस्था को दुरुस्त करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page