शहर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग,बाइक सवार दो बदमाशो ने महिला को किया टारगेट
मोतिहारी। शहर में चेन स्नेचिंग की घटना से लोग परेशान हो गए है। दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की एक घटना नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मोहल्ला में हुई है। जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।
यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है। पीड़ित महिला अगरवा मोहल्ले की प्रमिला देवी बताई गई है। उन्होंने नगर थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि वह सुबह दुकान से दूध लेकर अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान गली में पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने अचानक उनके गले से सोने की चेन छीन ली।
जाहिर है शहर में दिन दहाड़े छिन्नतई की ऐसी वारदात से लोगों में हड़कंप मच गया है। इस घटना को लेकर पुलिस स्थानीय स्तर पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हैं,ताकि अपराधियों की पहचान हो जाए और उनकी गिरफ्तारी ही सके।

