शंकरसरैया मे भूमि विवाद मे दो पक्ष मे मारपीट,आधा दर्जन जख्मी

शंकरसरैया मे भूमि विवाद मे दो पक्ष मे मारपीट,आधा दर्जन जख्मी
Facebook WhatsApp

दोनों पक्ष ने दर्ज कराया प्राथमिकी

तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के शंकरसरैया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से छह लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। मामलें में दोनों तरफ से थाना में आवेदन दिया है। जिसमें एक पक्ष के जख्मी दिनेश कुमार रस्तोगी ने सरस्वती देवी, वाशु महतों, सावित्री देवी, चंदा देवी, गुलाबी देवी को आरोपित किया है। जबकि दूसरे गुट के जख्मी सरस्वती देवी ने दिनेश रस्तोगी, दीपक रस्तोगी, राजकुमार रस्तोगी, भुवाली रस्तोगी, चंदन रस्तोगी, गोलू रस्तोगी और लालू रस्तोगी को आरोपित की है। 

मामलें में पुलिस ने दोनों तरफ से मिले आवेदन के आधार पर 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में जख्मियों के अलावे एक गुट के जख्मी दिनेश रस्तोगी ने बताया कि सूचना मिली कि उसके जमीन पर वासु महतों व अन्य बलपूर्वक कब्जा कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही वह अपने साथ दीपक और राजकुमार के साथ गया। जाने पर देखा कि उक्त सभी आरोपी उसकी जमीन कुछ भाड़े के लोगों के साथ मिलकर घेर रहे हैं। माना करने पर  रॉड से हमला कर सर फोड़ दिया गया। जबकि उसका पंजा भी तलवार के वार से कट गया। वही उसके साथ आये दोनों व्यक्तियों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।

इनमें से राजकुमार का हाथ टूट गया है।  दूसरे गुट के जख्मी सरस्वती देवी ने बताई है कि वह अपने खाली जमीन में घर बनवा रही थी। इसी बीच सभी आरोपी हरवे हथियार से लैस होकर आए। गाली देते हुए काम बंद करने को कहने लगे। विरोध की तो सभी मारने लगे। उसका हाथ टूट गया। जबकि पतोहू और पति को गंभीर चोटें आई है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page