छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नदी में गिरी कार, चार लाेगाें की माैत

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में  नदी में गिरी कार, चार लाेगाें की माैत
Facebook WhatsApp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र में रविवार देररात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं।परिवार दीपावली का त्योहार मनाने गरियाबंद जिले के अपने गांव पसौद लाैट रहा था।

चंपारण पुलिस से साेमवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू (44) अपनी पत्नी भारती साहू, बेटे और बेटी के साथ कार से गांव जा रहे थे।

रात करीब एक बजे अभनपुर के टीला एनीकट के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नदी से चारों के शव बाहर निकलवाए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page