तीन दिवसीय चंपारण सत्याग्रह महोत्सव सम्पन्न
-विधायक , डीडीसी और एसडीएम ने किया उद्घाटन
-ख्याति प्राप्त कलाकारों के सधे सुर पर श्रोताओं ने खूब बजाई तालियां
कोटवा। चंपारण सत्याग्रह महोत्सव के तीसरे और आखिरी दिन के उद्घाटन सत्र में कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह , डीडीसी डॉक्टर प्रदीप कुमार , एसडीएम सदर निशांत सिहारा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
इस दौरान डीडीसी ने महात्मा गांधी से जुड़े कई महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह आंदोलन पर भी प्रकाश डाला। वहीं विधायक श्री सिंह ने कहा कि लोमराज बाबू , पंडित राजकुमार शुक्ला सहित उस वक्त के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का देश की आजादी में बड़ा योगदान है। जसौली पट्टी की भूमि वंदनीय है , जहां लोमराज सिंह जैसे वीर सपूत ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव अब अपने स्थान पर आयोजित होगा। इसके लिए जमीन चयनित की जाएगी , जहां महात्मा गांधी और लोमराज सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके अलावा वहां पर अन्य संसाधनों का भी निर्माण कराया जाएगा।
इस अवसर पर बीडीओ चिरंजीवी पांडे , विनय कुमार , कमलेश कुमार सिंह , अभय सिंह , रमाकांत पांडेय,भूपेंद्र नारायण सिंह , सुनील कुमार सिंह , रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रखर वक्ता आदित्य मानस ने किया।
उद्घाटन सत्र के बाद ख्याति प्राप्त गायको ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें ‘ जहिया से चल गैली छोड़ के हमर जिन्दिगी भईल सुनसान रे , जा ये चंदा ले आव खबरिया , गिरीश मिश्रा की इस प्रस्तुति ने जबरदस्त तालिया बटोरी। बंदना शुक्ला की एकल और फिर युगल गीतों का श्रोताओं ने खूब आनंद उठाया। विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने भी मंच पर सुर को साधा और ‘ नफरत की लाठी तोड़ो … , जैसे देश भक्ति गीत की प्रस्तुति देकर खूब तालिया बटोरी।

