नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा का अपहरण, परिजनों में दहशत

नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा का अपहरण, परिजनों में दहशत
Facebook WhatsApp

-पिता के आवेदन पर एफआईआर 

 

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र से एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है, नतीजतन इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बैरियाडीह पंचायत के एक गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा  देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जब परिजनों को उसकी चिंता हुई तो उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका।परिजनों के अनुसार लापता छात्रा इंटर पास कर चुकी थी और वर्तमान में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी।

वह रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा स्थित एक निजी संस्थान में पढ़ती थी। छात्रा के अचानक लापता होने से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। छात्रा के पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी का अपहरण शादी की नियत से किया गया है।

इस संबंध में हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए छात्रा के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड  खंगाल रही है, ताकि उसके अंतिम लोकेशन और संपर्कों का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page