पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की हुई मौत

पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की हुई मौत
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। ढाका-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर लालबेगिया पुल से आगे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के थरघटवा मोड़ के समीप पिकअप  और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के खड़तरी मध्य पंचायत अंतर्गत खड़तरी गांव निवासी उपेंद्र गिरी के पुत्र मंतेश कुमार गिरी उर्फ छोटन गिरी (25 ) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि छोटन  राजमिस्त्री का काम करता था। वह रोज की तरह शनिवार की सुबह भी काम करने अपने घर से मोतिहारी के लिए निकला। इसी दौरान मोतिहारी से ढाका की ओर जा रही प्याज लदी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक गिरकर बेहोश हो गया। घटना के बाद चालक पिकअप को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दिया। पुलिस ने लोगों के सहयोग से युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मुफ्फसिल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पिकअप और बाइक को जप्त कर थाने ले आई। इधर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक मजदूरी कर अपना घर परिवार चलाता था। वह अपने पीछे मां, पिता, पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। उसकी दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिजनों में मातम छा गया है। पत्नी अमृता देवी व मां सुनैना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें बार – बार बेहोशी का दौरा पड़ रहा था। वही युवक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page