सघन वाहन जांच के दौरान कई वाहन चालको के चालान कटे

सघन वाहन जांच के दौरान कई वाहन चालको के चालान कटे
Facebook WhatsApp

-बिना हेलमेट बाइक सवारों में मचा हड़कंप

हरसिद्धि। हरसिद्धि-छपवा मुख्य मार्ग पर थाना के समीप स्थानीय पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर बैरियर लगाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट एवं चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट की विशेष रूप से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से हजारों रुपये का चालान वसूला गया, जिससे बिना हेलमेट बाइक सवारों में हड़कंप मच गया।

प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट यात्रा करना असुरक्षित है, इसलिए सभी लोग नियमों का पालन करें।

 जिला के निर्देश के इस आलोक में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट की जांच की जा रही है। इस अभियान में प्रशिक्षु दरोगा अंजली कुमारी सहित पुलिस बल के अन्य जवान भी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह जांच अभियान आगे भी प्रतिदिन जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page