चंपारण एक्सपो के तृतीय दिवस के प्रथम सत्र का भव्य उद्घाटन संपन्न
-डीएम-एसपी ने चंपारण एक्सपो 2026 का अवलोकन कर उत्पादों की प्रशंसा की
मोतिहारी। शहर स्थित टाउन हॉल में आयोजित चंपारण एक्सपो 2026 का तृतीय दिवस के प्रथम सत्र का भव्य उद्घाटन किया गया। उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तृतीय दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सभी स्थलों का अवलोकन किया गया। दोनों आलाधिकारियों ने इसकी काफी प्रशंसा की। भविष्य में ऐसा आयोजन आगे भी करते रहने के लिए प्रेरित किया।
वहीं वीरगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा भी चंपारण एक्सपो 2026 का अवलोकन किया गया। उक्त अवसर पर मोतिहारी चैम्बर अध्यक्ष महेश सिन्हा महासचिव आलोक कुमार, कार्यक्रम संयोजक डॉ. विवेक गौरव,नॉर्थ बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के श्याम भीमसरिया,सज्जन शर्मा के द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जो 26 से 30 मार्च तक चलेगा। एक्सपो में विभिन्न उद्योगों, स्टार्टअप्स एवं स्थानीय उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।
सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चैंबर के बीरेंद्र जालान, सुधीर अग्रवाल, सुरेश चंद्र, राजीव विजडम, संजय जायसवाल, रवि कृष्ण लोहिया, अनुपम जायसवाल, सुधांशु रंजन, डॉ. विवेक गौरव, अनिल अग्रवाल, अनिल बोहरा, के अलावा अन्य चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी एवं व्यवसायी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव आलोक कुमार ने की।

