भगवान की भक्ति से बढता है आत्मविश्वास: चंचल बाबा 

भगवान की भक्ति से बढता है आत्मविश्वास: चंचल बाबा 
Facebook WhatsApp

–  मानस सत्संग समिति के तत्वावधान में 9 दिवसीय भव्य श्री राम एवं नवाह्न परायण रामचरितमानस यज्ञ आरंभ 

मोतिहारी। मानस सत्संग समिति के तत्वावधान में स्थानीय श्री नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में  27 मार्च से 5 अप्रैल तक 9 दिवसीय श्री राम कथा एवं नवाह्न परायण रामचरितमानस यज्ञ का आयोजन शुरू हो गया।  शुभारंभ शुक्रवार शाम 7 बजे इस क्षेत्र के लब्धप्रतिष्ठ संत शिरोमणि श्री शक्तिशरणानंद जी महाराज  उर्फ चंचल बाबा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर उन्होंने मोतिहारी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबों के जीवन में भक्ति का आलंबन होना चाहिए। भक्ति के बगैर मनुष्य का जीवन नीरस और कुसंस्कारमय हो जाता है। भगवान की भक्ति मनुष्य के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, निराशा को दूर करता है और अंततः भक्ति से जीवात्मा को शुभ गति को प्राप्त करता है । उन्होंने आगे बताया की मोतिहारी भक्ति की नगरी है, यहां की अधिकांश जनता का मन भक्ति में रचा बसा  है। मोतिहारी के किसी ने किसी कोने में वर्ष भर कोई ना कोई धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यही वजह है की मोतिहारी नगर में अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक शांति बनी रहती है । 

चंचल बाबा ने मोतिहारी की जनता से आह्वान किया कि वह प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 9 बजे तक का समय निकालकर अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ निश्चित रूप से आकर श्री राम कथा का श्रवण करें, इससे उनके परिवार में शुभता और संस्कार दोनों बढ़ते जाएंगे।

इस अवसर पर मानस सत्संग समिति के सचिव प्रो. रामनिरंजन पांडेय एवं उपाध्यक्ष प्रो. सुरेशचंद्र ने बताया कि इस नौ दिवसीय रामकथा प्रवक्ता साध्वी भक्ति  प्रभा जी रहेंगी, जो ब्रह्मलीन संत  राजेश्वरानंद जी की सुपुत्री हैं। उद्घाटन सत्र दिवस के अवसर पर मानस सत्संग समिति के वरीय संयुक्त सचिव अवध किशोर द्विवेदी, कामेश्वर सिंह, अनंत झा, दिनेश कुमार, प्रभु प्रसाद, संजय कुमार तिवारी, अनिमेष कुमार, चन्द्रभूषण समेत सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page