एक भी बच्चा नियमित  टीकाकरण नहीं रहे वंचित : डॉ. आशुतोष 

एक भी बच्चा नियमित  टीकाकरण नहीं रहे वंचित : डॉ. आशुतोष 
Facebook WhatsApp

-एएनएम के साथ हुई बैठक में टीकाकरण से संबंधित दिए  की निर्देश 

-सर्वे ड्यू को अपडेट करने पर जोर

 सिकरहाना। अनुमंडल अंतर्गत बनकटवा प्रखंड क्षेत्र में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के  चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.आशुतोष कुमार की शअध्य

क्षता में शनिवार को एएनएम की समीक्षा बैठक  आयोजित की गई। बैठक में डीआईओ डॉ. शरतचंद्र शर्मा तथा गावी के रीजनल कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। इस दौरान टीकाकरण की प्रगति,लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान तथा उन्हें पुनः टीकाकरण से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई।

चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी एएनएम को निर्देश दिया कि एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे,‌ नतीजतन घर-घर संपर्क अभियान चलाकर जागरूकता बढ़ाई जाए। डीआईओ डॉ.शरतचंद्र शर्मा ने नियमित टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर टीका लगने से बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। लिहाजा माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने,टीकाकरण सत्रों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा रिपोर्टिंग को समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गावी के रीजनल कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार ने टीकाकरण कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें,ताकि शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल किया जा सके। सभी एनएम को भक्सिनेटेड बच्चों एवं गर्भवती को यूवीन पर शत -प्रतिशत अपलोड करने का निर्देश दिया।

 बैठक में मुख्य रूप से बीसीएम चितरंजन कुमार, राजकपूर कुमार, अजय कुमार, बबलू मिश्रा, उमेश कुमार, अभिषेक कुमार, वाशी अहमद, सबिता सिंह, रूबी कुमारी, रेणुका कुमारी, ममता कुमारी समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी तथा  एएनएम मौजूद थे।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page