बिजली बिल अपटूडेट कराने के नाम पर शंकरसरैया उत्तरी के सरपंच से 82 हजार रुपये की साइबर ठगी

बिजली बिल अपटूडेट कराने के नाम पर शंकरसरैया उत्तरी के सरपंच से 82 हजार रुपये की साइबर ठगी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शंकरसरैया उत्तरी पंचायत के सरपंच अतिउल्लाह के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 82 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सरपंच अतिउल्लाह के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका बिजली बिल अपडेट नहीं है और मीटर चालू रखने के लिए तुरंत 100 रुपये जमा करने होंगे। झांसे में आकर सरपंच ने बताए गए तरीके से फोनपे के माध्यम से 100 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही उन्होंने भुगतान किया, उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 82 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़ित सरपंच शहर में मोटर गैरेज भी चलाते हैं।

घटना के बाद सरपंच अतिउल्लाह ने तुरकौलिया थाना पहुंचकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से साइबर ठगी का मामला है।  तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान  का प्रयास किया जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page