कोटवा और भोपतपुर थाना की पुलिस ने दलित बस्ती में बांटी दिवाली की खुशियां 

Facebook WhatsApp

-मिठाई,मोमबती और पठन पाठन की सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिले

कोटवा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पर्व त्योहारों की खुशियां पहुंचे और उन्हें भी यह अनुभव हो कि आज दिवाली है और होली है , तब जाकर समाज में अग्रणी लोगों की भूमिका साकार मानी जाएगी। इस दिशा में एक बेहतरीन पहल पुलिस ने शुरू की है।

यह कहना था कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का जो दीपऊ धागड टोली में बच्चों के बीच मिठाइयां, मोमबती कापी पेन और खिलौने बांटने पहुंचे थे। निश्चित तौर पर त्योहारो में उस व्यक्ति को सुविधा  मिलनी चाहिए जो वाकई में पिछड़ा हो।

दीपावली के अवसर पर कोटवा और भोपतपुर पुलिस ने दलित बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच दिवाली की सामग्री सहित बच्चों के लिए पठन पाठन की सामग्री का वितरण किया। इस दौरान भोपतपुर एसएचओ त्रिभुवन कुमार ने भी सरैया दलित बस्ती में पहुंचकर गरीब और निसहाय जरूरतमंदों के बीच मिठाई , मोमबती और कापी कलम सहित अन्य जरूरी समानों का वितरण किया।

इस दौरान बच्चों को खुशियों का ठिकाना नहीं था और उनके चेहरे खिलखिला रहे थे। निश्चित तौर पर यह समाज की जिम्मेवारी है कि आज के समय में कोई भी व्यक्ति किसी त्यौहार के मौके पर दुखी और वंचित नहीं रहें। उन्होंने कहा कि आज इस बस्ती में बच्चों के बीच दिवाली मनाना मेरे लिए काफी सुखद अनुभव है और वह इस समय को पूरे मान योग से जीना चाह रहे हैं। बहरहाल कोटवा और भोपतपुर पुलिस के इस अनूठी पहल की खूब प्रशंसा हो रही है।

इस अवसर पर कोटवा थाने की एसआई अनिता कुमारी , नितिन शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे। वही भोपतपुर में एएसआई जितेंद्र कुमार , कामेश्वर पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page