जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने गो हत्या और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का किया आह्वान किया 

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने गो हत्या और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का किया आह्वान किया 
Facebook WhatsApp

-रामनवमी जुलूस में शामिल होकर लोगों को दिया सनातन धर्म का संदेश 

मोतिहारी। जगतगुरु श्री काशी पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद आनंद सरस्वती ने गौ- हत्या बंद करने एवं देसी चीजों को अपनाने का आह्वान किया है।  वे रामनवमी के अवसर पर मोतिहारी आए थे, जहां उन्होंने सिकरिया फार्मेसी कॉलेज में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज विश्व में अशांति है। इसके पीछे के कारणो पर  चर्चा करते हुए कहां की पूरे विश्व में सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है, जिसमें शांति बहाल करने की शक्ति है। उन्होंने गो हत्या पर कहां की अगर सभी लोग एक-एक गाय का पालन आजीवन करने का संकल्प लेकर गाय पालन शुरू कर दें तो, गो हत्या पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

पाकिस्तान को आतंकी देश बताते हुए कहा कि आज भी 142 आतंकी संगठन पाकिस्तान में संचालित हैं, उन्हें पाकिस्तान की सेना के द्वारा ट्रेनिंग एवं अमेरिका चीन आदि देशों से फंडिंग मिलता है। इनको कमजोर करने के लिए विदेशी सामानों का बहिष्कार करना देशहित में होगा। भारत निर्मित सामग्री का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि खाद्य पदार्थ से लेकर अन्य उपयोगी सामग्री की खरीदारी भारत निर्मित कंपनियां का करें। 

रामनवमी के त्योहार पर विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि यह एक ऐसा दिन होता है, जहां माता के नौ रूपों का भी पूजन होता है।  भगवान श्रीराम इस दिन ही अयोध्या में प्रकट हुए थे, आज अयोध्या में उनके भव्य मंदिर सहित अनेक देवी देवताओं की मूर्ति का दर्शन करने करोड़ों लोग पहुंचते हैं। प्रेस वार्ता के बाद वे रामनवमी के अवसर पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा यात्रा में शामिल हुए। 

हनुमानगढ़ मोतिहारी से रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम में सनातन धर्म मानने वाले लोगों की भारी भीड़ देखी गई। जबकि प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई थी। सदर एसडीओ,  डीएसपी, नगर थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं अधिकारी जुलूस की निगरानी में मुस्तैद दिखे। इस अवसर फर पर शंभूनाथ सिकरिया, यमुना सिकरिया, विहिप के अशोक श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में लोग जुलूस में शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page