चम्पारण एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में अग्निशमन मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन
-आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित समाधान की दी गई जानकारी
मोतिहारी।जिला के हरसिद्धि स्थित एचपीसीएल चम्पारण एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में बुधवार को एक व्यापक अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का परिदृश्य टैंकर बुलेट के फटने से भारी गैस रिसाव और उसके परिणामस्वरूप की स्थिति पर आधारित था।
यह अभ्यास प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य प्लांट में संभावित दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने की तैयारी सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से टैंक, ट्रक एवं गैस क्षेत्र में एलपीजी रिसाव और संभावित आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए यह ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल में संबंधित विभागों एवं आपातकालीन सेवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर अर्जुन सिंह (प्लांट मैनेजर) उज्ज्वल प्रकाश ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना, विभागों के बीच समन्वय को मजबूती तथा कर्मचारियों की तैयारियों का मूल्यांकन करने को लेकर किया गया है।
उन्होंने कहा कि एचपीसीएल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इस प्रकार के अभ्यास समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज अंजलि शर्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार, रमेश प्रसाद (फायर सर्विस, अरेराज), धनंजय कुमार दुबे (एसआई, अरेराज), डॉ. ब्रजेश कुमार (मेडिकल ऑफिसर, हरसिद्धि), गुलशन कुमार पासवान (सीओ, हरसिद्धि), एवं परसनाथ चौधरी (एसआई, हरसिद्धि) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

