देश के आजादी की नींव रखी थी लोमराज सिंह की धरती ने:मंत्री  

देश के आजादी की नींव रखी थी लोमराज सिंह की धरती ने:मंत्री  
Facebook WhatsApp

चंपारण सत्याग्रह महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन का भव्य उद्घाटन 

पूर्वी चंपारण। जिले के कोटवा प्रखंड स्थित जसौली पट्टी में आयोजित चंपारण सत्याग्रह महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को अनुसूचित जाति जन जाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लोगो को संबोधित किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।

उन्होंने कहा कि यह वही चंपारण की धरती है जो देश की आजादी की नींव 1917 में रखी थी। दक्षिण अफ्रीका से आने के बाद महात्मा गांधी सबसे पहले बिहार की चंपारण की यात्रा किए थे। यही से उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान विकसित युग की परिकल्पना स्वामी विवेकानंद नंद ने किया था जहां गरीबी न हो कोई मजलूम न हो। विवेकानंद ने कहा था कि 21 वी सदी में भारत में एक ऐसे व्यक्ति का उदय होगा जो पूरे विश्व पटल पर भारत का परचम लहराएगा। आज वैसे व्यक्ति के चलते तेजी से विकास हो रहा है वही भारत का मान सम्मान दुनिया में चमक रहा है।

वही स्थानीय विधायक सचिंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर विधायक सुगौली राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, जिला परिषद सदस्य मनोज मुखिया, गांधी संग्रहालय के सचिव विनय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील दास, विनय कुमार , कमलेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page