दुर्गा पूजा में गड़बड़ी पर एक्शन को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल
मोतिहारी। जिले में दुर्गा पूजा को हर हाल ने शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारी कर ली है। दुर्गा पूजा , मेला या विसर्जन जुलूस के दौरान किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में एंटी रूट मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी व जवानों ने अपनी तैयारी का एक नमूना पेश किया। बताया गया है कि कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी होने के बाद पुलिस अपने सभी साजो सामान से लैस होकर शीघ्र पहुंचेगी और अवांछित तत्वों से निपटने के लिए अपने काम में जुट जाएगी।
मॉक ड्रिल के दौरान दंगा निरोधक करवाई , आंसू गैस का गोला दागना और भीड़ को तितर बितर करने के लिए किए जाने वाले कार्रवाई का भी रिर्हसल किया गया। मॉक ड्रिल में जवानों को कई जरूरी निर्देश भी दिए गए। बताया गया है कि जिला पुलिस सभी उपकरणों से लैश है जो सूचना मिलने के साथ ही कही भी शीघ्रता से पहुंचेगी और स्थिति और काबू पा लेगी।

