दुर्गा पूजा को लेकर मोतिहारी पुलिस ने जारी नया ट्रैफिक प्लान,29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगा प्रभावी

दुर्गा पूजा को लेकर मोतिहारी पुलिस ने जारी  नया ट्रैफिक प्लान,29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगा प्रभावी
Facebook WhatsApp

एसपी ने छतौनी पूजा स्थल का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
मोतिहारी।दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने शहर के सड़कों का रूट डाइवर्ट करने का निर्देश जारी किया है। पूजा के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की आशंका के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। नया रूट चार्ट 29 सितंबर से प्रभावी हो जायेगा जो 2 अक्टूबर तक शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इसके लिए कहा गया है कि शहर के अंदर उक्त अवधि तक ई रिक्शा,ऑटो रिक्शा,कमर्शियल या भारी वाहन आदि का परिचालन वर्जित होगा। छतौनी पूजा के लिए प्राइवेट बस स्टैंड में पार्किंग स्थल बनाया गया है। जहां जायसवाल होटल के सामने से जाकर वाहन पार्क किया जाएगा और फिर श्रद्धालु पैदल पूजा स्थल तक जायेंगे। बरियापुर हवाई अड्डा , छतौनी, जानपुल, मनरेगा पार्क सहित ढाका रोड में ड्राप गेट बनाया गया है , जहा से बड़े वाहन और ऑटो रिक्शा का शहर में प्रवेश नहीं होगा। मनरेगा पार्क में भी पकड़ीदयाल से आने वाले वाहन पार्क किए जाएंगे। इस बीच आवश्यकतानुसार दो पहिया और निजी चारपहिया वाहन चलाए जायेंगे । मीनाबाजार मैरीन ड्राइव में लोग गाड़ी पार्क कर पूजा स्थल तक जायेंगे। मीनाबाजार ग्यानबाबू चौक , जान पुल , छतौनी आदि जाने वाले सड़कों पर वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इस बीच हर जगह पुलिस अधिकारी और बल लगाए जाएंगे। वही इस रूट चार्ट में बच्चों , महिलाएं ,दिव्यांग , बुजुर्ग सहित इमरजेंसी वाहनों को छूट दिया गया है। पुलिस लगातार गश्त लगाएगी , ऐसे में किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले बखशे नहीं जायेंगे।

एसपी ने छतौनी पूजा स्थल का किया निरीक्षण

एसपी स्वर्ण प्रभात ने ढाका थाने में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एक जरूरी मीटिंग किए। वही उन्होंने छतौनी पूजा स्थल का निरीक्षण किया और कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को कहा की सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने पुलिस कर्मियों को कहा कि ड्यूटी में किसी तरह की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी।पुलिस कप्तान के आदेश के बाद सड़क पर अतिक्रमण कर बैठे कई दुकानों को हटाया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page