बिहार दिवस पर दो शिक्षको को मिला प्रशस्ति-पत्र
मोतिहारी। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर गांधी मैदान, पटना में आयोजित भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में जिले के दो शिक्षक मृत्युंजय कुमार एवं विनोद कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। यह सम्मान मृत्युंजय कुमार, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुटौना यादव टोला एवं विनोद कुमार,नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बेलाहीराम पूर्वी में शिक्षक को मिला हैं। उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं जिले के शिक्षकों में खुशी की लहर है।

