चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

सुगौली। थाना क्षेत्र के आजाद चौक पर चलाए जा रहे नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। चेकिंग के क्रम में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया।जिसकी जांच करने पर बाइक चोरी की पाई गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक विशुन शाह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विशुन शाह ग्राम सुगौली,वार्ड संख्या 17  निवासी के रूप के हुई है।पूछताछ के दौरान आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद बाइक के कागजात की जांच की गई और वाहन चोरी का निकला।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई, जिससे एक चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेंडर प्लस बरामद कर ली गई है।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page