सैरातो की हुई बंदोबस्ती, लाखों की लगी बोली
रक्सौल। नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बुधवार को विभिन्न सैरातो की बंदोबस्त डाक प्रक्रिया के माध्यम से हुई। इसकी जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि आयोजित डाक में कई महत्वपूर्ण सैरातों के लिए बोली लगाई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान छोटा एवं भारी मालवाहक सैरात 20 लाख 750 रुपए में राजीव कुमार ने लिया। वहीं होर्डिंग बोर्ड सैरात 18 लाख 45 हजार 100 रुपए में अनिल कुमार को मिला। इसके अलावा टेंपू एवं ई-रिक्शा शैरात 20 लाख 151 रुपए में अरुण भारती ने उच्चतम बोली लगाकर प्राप्त किया।जबकि मोटरसाइकिल पार्किंग 69 हजार रुपए में ज्वाल सिंह के नाम आवंटित किया गया।
इस अवसर पर सिटी मैनेजर अभिनाश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया कुमार यादव, प्रभारी प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा, पंकज कुमार सिंह, मृत्युंजय मृणाल सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

