जसौली पट्टी की धरती से गांधी ने देश को दी नई दिशा:डॉ प्रेम कुमार

जसौली पट्टी की धरती से गांधी ने देश को दी नई दिशा:डॉ प्रेम कुमार
Facebook WhatsApp

-तीन दिवसीय चंपारण सत्याग्रह महोत्सव के उद्घाटन सत्र में पहुंचे विधान सभा अध्यक्ष सहित कई विधायक 

-विधायक ने कहा महोत्सव का बजट 7 से 12 लाख हुआ

कोटवा। जहां सत्य है वहां जीत है जहा अहिंसा है वहां शांति है। जसौली पट्टी वही पावन भूमि है जहा से गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी थी। चंपारण सत्याग्रह ही जनजागरण का माध्यम बना। सत्य अहिंसा के बल पर बड़ी शक्ति को पराजित किया जा सकता है। चंपारण सत्याग्रह महोत्सव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए उक्त बाते कही।

जसौली पट्टी के पावन धरती पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी आर्थिक बड़ी शक्ति बन गया है। यहां के स्वतंत्रता सेनानी को मैं नमन करता हूं और किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। इस महोत्सव के माध्यम से आज के युवा को देश की आजादी के इतिहास को जानने और उसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है। यह आंदोलन बिहार के गांव से चलकर स्वतंत्रता संग्राम का रूप लिया था। यह आंदोलन किसानों के विरुद्ध अंग्रेजो के जुल्म और तीन कठिया प्रथा के खिलाफ था।

जिसके वजह से किसानों का जीवन दुश्वार बन गया था। डाॅ. कुमार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे है। वह लगातार 9 वीं बार विधायक बने है। कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में स्थानीय किसान नेता बाबू लोमराज सिंह के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उनके प्रेरणा और संकल्प की वजह से महात्मा गांधी चंपारण पहुंचे थे। श्री सिंह ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह महोत्सव के लिए कला संस्कृति मंत्रालय द्वारा अब इसकी राशि 7 लाख से बढ़कर 12 लाख कर दी है। इसके लिए आज ही विभाग के प्रधान सचिव ने जिला पदाधिकारी को फोन कर इसकी सूचना दी।

इस अवसर पर मोतिहारी विधायक सह पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, मधुबन राणा रणधीर सिंह, पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव , चिरैया लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, डीएम सौरभ जोरवाल, एसडीएम सदर निशांत सिहरा, उप महापौर मोतिहारी डाॅ.लालबाबू प्रसाद , भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज,  पूर्व प्रखंड प्रमुख विभा देवी, प्रकाश अस्थाना सहित भारी संख्या में स्थानीय और आसपास क्षेत्र के लोगो की उपस्थिति रही। मंच का संचालन प्रो. अरुण कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page