रामनवमी को लेकर  फ्लैग मार्च,अलर्ट मोड में  पुलिस

रामनवमी को लेकर  फ्लैग मार्च,अलर्ट मोड में  पुलिस
Facebook WhatsApp

सुगौली। रामनवमी पर्व के मद्देनजर सुगौली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में बीडीओ नूतन किरण एवं अंचल पुलिस निरीक्षक संजीव मौआर की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च 

शहर के मुख्य मार्गों,बाजारों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा। पुलिस की सख्त मौजूदगी से जहां आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ,वहीं असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने का भरोसा जताया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए शांति,सौहार्द और भाईचारे के साथ रामनवमी पर्व मनाने की अपील की। मौके पर एसआई शम्भू साह,एसआई मदन मोहन, एसआई वशिष्ठ कुमार,एसआई नवीन कुमार,एसआई सुरभि कुमारी,एसआई मानसी कुमारी सहित कई पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page