ट्रेनी डीएसपी सह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई फ्लैग मार्च
हरसिद्धि। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला।
प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार के नेतृत्व में आयोजित फ्लैग मार्च क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस दौरान अपर थानाध्यक्ष राजेश सिंह, एसआई रामबाबू यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि रामनवमी के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

