इंडो-नेपाल बॉर्डर रक्सौल में फ्लैग मार्च,दिये गये शांति का संदेश
रक्सौल। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आईपीएस हेमंत सिंह ने किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर सब्जी बाजार चौक, कोरिया टोला चौक, सैनिक रोड, कौड़ीहार चौक, ब्लॉक रोड, स्टेशन चौक एवं बाटा चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने आमजन से आपसी भाईचारा बनाए रखने और पर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर अपर थाना प्रभारी रवि कुमार, एसआई कौशलेश पांडेय, मो. मेराज खान, कृष्ण मुरारी, लाल बहादुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

